सात साल की मासूम के साथ हैवानियत, तीन युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खून से लथपथ मासूम ने परिजनों को आपबीती बताई। बच्ची को पहले एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने अगवा कर गैंगरेप का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान भूरे (19), आमिर (21) और भीमसेन (19) के रूप में हुई है।
इनमें दो आरोपी पीड़ित बच्ची के पड़ोसी हैं। पुलिस के अनुसार मासूम अपने परिवार के साथ मंडावली में रहती है। रविवार रात बच्ची परिवार के साथ घर में सो रही थी।
रात 11:00 बजे जंगल में उठाकर ले गए दरिंदे
रात करीब 11:00 बजे पड़ोस में रहने वाले भूरे और आमिर के अलावा भीमसेन मासूम को उठाकर जंगल में ले गए। वहां, आरोपियों ने बारी-बारी से मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया।
करीब 12:00 बजे वे बच्ची को उसके घर से कुछ कदम दूर फेंककर फरार हो गए। मासूम खून से लथपथ किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने मां को सारी बात बताई।
परिजन फौरन मासूम को लेकर एलबीएस अस्पताल भागे। वहां कुछ देर इलाज के बाद अस्पताल ने बच्ची की हालत देखकर उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर
दिया।
खून अधिक बहने के कारण बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने परिवार के बयान के बाद सोमवार को तीनों ही आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो व अगवा करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।