{"_id":"1f66c4fb248bf11ef8a3166628c2a464","slug":"three-stores-and-a-warehouse-fire-caused-by-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी तीन दुकानों और गोदाम में आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से लगी तीन दुकानों और गोदाम में आग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 05 Jun 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड स्थित घंटाघर के पास शार्ट सर्किट से टेंट के गोदाम और तीन दुकानों में आग लग गई। सात पानी के टेंडरों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
एफएसओ एके सिंह ने बताया कि साइकिल की दुकान जितेंद्र चोपड़ा की है। प्रथम तल पर उनका गोदाम है। आग में गोदाम में रखा लाखों रुपये कीमत का माल जल कर राख हो गया। सुनील की टेंट की दुकान में रखा लाखों का माल जल गया।
विज्ञापन
एफएसओ ने बताया कि टेंट और साइकिल की दुकान के साथ फाइबर मूर्ति की दुकान और अमित पुस्तक भंडार में भी आग से काफी नुकसान हुआ है। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंसकर्मी अनिल सरीन ने दमकल टीम का सहयोग किया।
विज्ञापन