{"_id":"5a031b7f4f1c1b59678ba5f2","slug":"three-men-arrested-who-used-to-book-ola-cab-and-loot-money-from-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"OLA कैब बुक कर उनके चालकों से लूटपाट करने वालों को किया यूं गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
OLA कैब बुक कर उनके चालकों से लूटपाट करने वालों को किया यूं गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Nov 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
Ola Cabs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श नगर थाना पुलिस ने ओला कैब को बुक कर उसके चालकों से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये तीनों बदमाश ओला कैब चालक हैं। इनकी पहचान आदर्श नगर निवासी राहुल वाधवा, तिलक नगर निवासी जतिन ओबरॉय और भूवन शखुजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में ओला कैब कंपनी का कहना है कि जिन ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें ओला कंपनी ने कुछ महीने पहले ही ब्लैकलिस्टेड कर दिया था। हम पुलिस को सारी बात बता चुके हैं और हम उनकी जांच में लगातार सहयोग करते रहेंगे।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त मिलिंद डूंबरे ने बताया कि कुछ दिनों से ओला बुक कर चालक के साथ लूटपाट करने का मामला सामने आ रहा था। जांच में पता चला कि इन वारदातों में बदमाश शाह आलम बांध रोड से ओला पर सवार होते थे और आदर्श नगर स्थित एक होटल के पास लूटपाट कर फरार हो जाते थे। थाना प्रभारी अनिल मलिक ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीनों ओला कैब चलाते हैं। राहुल ने बताया कि एक दिन एक गिरोह के बदमाशों ने उसके कैब को बुक किया और बाद में उसे बुलाकर उसके साथ लूटपाट की। इस घटना के बाद उसने भी इस तरह की वारदात को अंजाम देने का फैसला किया। दो अन्य सहयोगी के साथ गैंग बनाकर उनलोगों ने ऐप के जरिए ओला को बुक कर उसके चालक से लूटपाट शुरू कर दी।
पुलिस को आरोपियों के पास से एक रजिस्टर मिला है। जिसमें कई कैब के नंबर है। इस बारे में बदमाशों ने बताया कि इन सभी नंबर वाले कैब के चालकों से लूटपाट कर चुके हैं। बुकिंग के दौरान इस नंबर का कैब बुक होने पर वह पहचान की डर से उसपर सवार नहीं होते थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से तीन मामले सुलझाने का दावा किया है।