{"_id":"595a3d584f1c1b172b8b49f5","slug":"three-lakhs-fraud-on-the-name-of-ticket-booking-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूर एवं ट्रेवेल्स कंपनी ने टिकट बुकिंग के नाम पर ठगे तीन लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूर एवं ट्रेवेल्स कंपनी ने टिकट बुकिंग के नाम पर ठगे तीन लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 03 Jul 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग विहार थानाक्षेत्र में शंकर चौक के पास स्थित एक टूर एवं ट्रेवेल्स कंपनी ने अपने ही कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने कर्मचारी अश्मित आनंद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उद्योग विहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन देव के मुताबिक, अश्मित आनंद शंकर चौक के पास स्थित आईजीटी कंपनी में कर्मचारी था। यह कंपनी एयर टिकट बुकिंग का काम करती है।
विज्ञापन
कंपनी प्रबंधन की ओर से मनमीत बख्शी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि आरोपी ने बीते तीन महीने में कंपनी के आईडी का इस्तेमाल करते हुए 50 से अधिक टिकट बुक किए और इससे हुई आय को न तो कंपनी के रिकार्ड में चढ़ाया और न ही पैसे कंपनी के खाते में जमा कराए।
विज्ञापन
मामले का खुलासा पिछले दिनों हुई कंपनी की आडिट में हुआ तो प्रबंधन ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले की जांच के लिए कंपनी प्रबंधन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। मामले की जांच चल रही है।