फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three injured when they met with an accident with a car

कार की टक्कर से तीन लोगों की जान पर बन आई, कार सवार मौके से फरार

Fri, 01 Dec 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 01 Dec 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
three injured when they met with an accident with a car
faridabad accident - फोटो : अमर उजाला

अनखीर चौक से बड़खल फ्लाईओवर की तरफ जा रहे एक तिपहिया को बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर ंलगने से तिपहिया पलट गया।

विज्ञापन

 

दुर्घटना में तिपहिया चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य तीन को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


तिपहिया चालक हीरालाल एसजीएम नगर से रोज सुबह साढ़े आठ बजे एसजीएम नगर से साईं एक्सपोर्ट में कार्यरत महिला कर्मचारियों को लेकर जाता है।

Trending Videos

लाल बत्ती होने के कारण गाड़ी धीमी की

three injured when they met with an accident with a car
faridabad accident - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार सुबह वह शीला, बबली, अन्नू, आसमून, मोनिका व रेखा को लेकर जा रहा था। रास्ते में पुलिस आयुक्त कार्यालय के मोड़ पर लाल बत्ती होने के कारण हीरालाल ने तिपहिया धीमा कर लिया।


इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने तिपहिया को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे तिपहिया पलट गया।
 

विज्ञापन

दुर्घटना को अंजाम दे कर कार हुई फरार

three injured when they met with an accident with a car
faridabad accident - फोटो : अमर उजाला

दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायलों को क्षतिग्रस्त तिपहिया से बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया।


​इनमें अन्नू, आसमून व चालक हीरालाल को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य तीन को मामूली चोटें लगीं। अनखीर चौकी पुलिस ने तिपहिया कब्जे में ले लिया तथा फरार कार चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed