{"_id":"d5a0a32ad5b3fb45588a6fd13a7298dc","slug":"three-arrested-and-jailed-on-molestation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह हाथ पकड़कर करने लगा शर्मनाक हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह हाथ पकड़कर करने लगा शर्मनाक हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 10 Jul 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड पुलिस ने एक महिला से छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 22 जुलाई तक नीमका जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बड़खल निवासी एक व्यक्ति ने थाना सूरजकुंड पुलिस को बुधवार को दी शिकायत में बताया था कि उसकी पत्नी 7 जुलाई को बाजार जा रही थी।
इसी दौरान रज्जाक ने अपनी दुकान के सामने उसकी पत्नी को रोक लिया और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। उसकी पत्नी खुद को छुड़ाकर घर पहुंची और सारी बात बताई। वह अपनी पत्नी को साथ लेकर रज्जाक की दुकान पर गया।
विज्ञापन
आरोप है कि उस समय दुकान पर रज्जाक के साथ और लोग भी थे। सभी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रज्जाक, हनीफ सैफी और सलीम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन