फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thieves threw driver in shrubs and looted the pickup cab

चालक को झाड़ियों में फेंका और पिकअप गाड़ी लूटी

Mon, 13 Nov 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 13 Nov 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
thieves threw driver in shrubs and looted the pickup cab
demo pic

माल लाने के बहाने आगरा से एक पिकअप गाड़ी बुक करके लाए बदमाशों ने फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर चालक के हाथ पैर बांध कर उसे झाड़ियों में फेंक दिया और गाड़ी लूट ले गए। किसी तरह बंधन मुक्त होने के बाद पीड़ित ने एक राहगीर की मदद से पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आगरा निवासी अमित ने अपनी शिकायत में कहा है कि बोलेरो की पिकअप गाड़ी चला कर अपना गुजारा चलाता है। शुक्रवार को वह गाड़ी लेकर आगरा स्थित स्टैंड पर खड़ा था। इस दौरान उसके पास छह लोग आए। इन लोगों ने उससे कहा कि उन्हें सेक्टर 25, फरीदाबाद स्थित एक कंपनी से रूई लेकर आनी है।
विज्ञापन


भाड़ा तय हो जाने के बाद वह उनके साथ फरीदाबाद आ गया। देर रात को बल्लभगढ़ पहुंच कर गाड़ी पंचर हो गई। पंचर लगवाने के बाद वह उन लोगों के साथ रात को वहीं सो गया। शनिवार सुबह उन लोगों ने उसे बताया कि माल शाम को लोड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर वह उन लोगों के साथ रहा। देर शाम यह लोग माल लोड करवाने की बात कह कर उसे लेकर चल पड़े। यह लोग उसे बातों में लगा कर मांगर इलाके में स्थित गुडविल झील के पास ले आए। वहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने गाड़ी रुकवाई और उसके साथ मारपीट कर उसके हाथ पैर बांध दिए।


बदमाश उसे झाड़ियों में फेंक उसकी पिकअप गाड़ी लूटकर गुरुग्राम की तरफ भाग गए। थोड़ी देर बाद अमित ने जैसे तैसे अपने बंधन खोले और वहां से गुजर रहे एक युवक से मदद मांगी। उस युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में अमित के साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed