{"_id":"5a8ac26d4f1c1b514a8ba29b","slug":"thieves-empty-up-whole-house-i-absence-of-the-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधर परिवार गया शादी मेंं, इधर चोरो नें खंगाल लिया पूरा घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधर परिवार गया शादी मेंं, इधर चोरो नें खंगाल लिया पूरा घर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 19 Feb 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
theft shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर कॉलोनी में चोरों ने एक घर में सेंध लगा करीब 3.50 लाख रुपये नकद व जेवर चोरी कर लिए। पूरा परिवार बल्लभगढ़ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसके अलावा चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर दो मकानों से नकदी व जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जवाहर कॉलोनी निवासी देवेंद्र गोयल का अपना कारोबार है। गत 17 फरवरी की रात देवेंद्र गोयल अपने पूरे परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शरीक होने बल्लभगढ़ गए थे। रात को जब वह शादी से लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा पड़ा था। किसी अनहोनी की आशंका से जब गोयल परिवार घर के अंदर दाखिल हुआ तो देखा कि घर में सारा सामान फैला हुआ था और अलमारियों के ताले भी टूट पड़े थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना सारन पुलिस ने जांच पड़ताल की। मौके पर क्राइम ब्रांच व फोरेंसिक टीम भी बुलवाया गया। पुलिस ने मौके से कुछ फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। देवेंद्र गोयल के अनुसार, चोर घर से करीब 3.50 लाख रुपये व जेवर चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी एएसआई जान मोहम्मद ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा चोरों ने सूर्या विहार पार्ट-दो स्थित सोमप्रकाश के घर से सोने की दो अंगुठियां, नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह चोरों ने एसजीएम गनर एफ ब्लॉक निवासी गजेंद्र सिंह के मकान में सेंध लगाकर वहां से सोने के दो हार चोरी कर लिए। थाना एसजीए नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।