फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thief wife husband arrested in delhi

पॉश इलाकों में चोरी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, प्लेसमेंट एजेंसी की आड़ में करते थे वारदात

Thu, 23 Mar 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Mar 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
thief wife husband arrested in delhi

वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने पॉश इलाकों के घरों में चोरी करने वाले दंपति को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्लेसमेंट एजेंसी खोलकर उसकी आड़ में वारदात करते थे। आरोपी पति, पत्नी को लोगों के घरों में मेड के तौर पर काम पर रखवाता था। बाद में दोनों वहां चोरी करते थे।

विज्ञापन


हाल ही में वसंतकुंज  निवासी डायमंड व्यवसायी के घर में चोरी की वारदात को दोनों ने अंजाम दिया था। आरोपी चोरी करने के बाद उड़ीसा स्थित अपने घर चले जाते थे। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह नौकर व नौकरानी रखने के दौरान पुलिस वेरीफिकेशन जरूर कराए ताकि किसी अनहोनी से बच सके।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार वसंतकुंज में रहने वाले नीशू त्रिपाठी ने 19 मार्च को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह पति के साथ घर से बाहर गई थी। जब वह वापस घर आई तो पता चला कि घर से करीब 70 से 80 लाख रुपये की डायमंड ज्वेलरी चोरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घर में मनीषा नाम की महिला को को कुछ दिन पहले ही नौकरानी के रूप में रखा था और वारदात के बाद से ही वह गायब है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वसंतकुंज (नार्थ) थानाध्यक्ष गगन भास्कर की देखरेख में एसआई कुलदीप व एएसआई छत्तरपाल की टीम बनाई। पुलिस ने जब मनीषा को फोन किया तो वह बंद था। उसका नंबर सर्विलांस पर लगाया गया। जिसमें पता चला कि मनीषा एक खास जगह पर आती जाती है।

48 घंटे में दबोचा दोनों को 
तफ्तीश के बाद एसआई कुलदीप की टीम ने मनीषा और उसके पति विजय सिंह(43) को वारदात के 48 घंटे बाद ही निजामुद्दीन इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी दिल्ली से भागने की फिराक में थे।

आरोपियों के कब्जे से करीब 80 लाख रुपये कीमत की डायमंड ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान पुलिस ने बरामद किया है। मूलरूप से जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा निवासी यह दंपति दिल्ली में निजामुद्दीन इलाके में रह रहा था। 

ऐसे करते थे वारदात 
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जिस इलाके में उन्हें वारदात करनी होती थी उस इलाके में वह प्लेसमेंट एजेंसी खोलते थे। जब कोई इनसे संपर्क करता था तो मनीषा नौकरानी बनकर जाती थी। वह घर में दो-तीन दिन काम करती थी और मौका देखते ही घर में रखी ज्वेलरी व नकदी पर हाथ साफ कर देती थी।


वारदात के बाद दोनों उड़ीसा चले जाते थे। लगभग दो महीने बाद फिर दिल्ली आकर वारदात करते थे। दोनों इसी तरीके से दिल्ली के अशोक विहार और फरीदाबाद में भी वारदात कर चुके हैं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों से कई और वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed