फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thief hire two scotty in just rupees 700, arrested

ऋषिकेश से 700 रुपये में दो स्कूटी ले उड़े बदमाश, दिल्ली पुलिस ने दबोचा

Mon, 16 May 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
thief hire two scotty in just rupees 700, arrested

फर्जी कागजातों के आधार पर स्कूटी किराए पर लेकर उड़ाने वाले गैंग के दो बदमाशों को पश्चिम जिला पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों की पहचान विकासपुरी, दिल्ली निवासी देव सेहगल (28) और जहांगीरपुर, दिल्ली निवासी गुरमीत सिंह (23) के रूप में हुई है। आरोपियों ने करीब एक माह पूर्व फर्जी कागजातों पर ऋषिकेश से स्कूटी किराए पर ली थी।

विज्ञापन


बाद में दोनों आरोपी दो स्कूटी लेकर रफूचक्कर हो गए थे। पुलिस ने इनके पास से स्कूटी बरामद कर ली है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि करीब एक माह पूर्व देव सेहगल और गुरमीत सिंह ऋषिकेश गए थे। आरोपियों ने लक्ष्मण झूले के पास से एक दुकान से 700 रुपये दिन के हिसाब से दो एक्टिवा स्कूटी ली थी।
विज्ञापन


आरोपियों ने आईडी के लिए आधार कार्ड दिया था, जिसमें गलत जानकारी देकर देव सेहगल का फोटो लगाया गया था। मामले में दिल्ली पुलिस से मदद मांगी गई। गुप्त सूचना के बाद दोनों आरोपियों को पश्चिम दिल्ली से दबोच लिया गया। आरोपी दोनों स्कूटी ठिकाने लगाने की फिराक में थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed