फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thief clones cheque-book and withdraws money

संभाल कर रखें अपनी चेकबुक वरना ...

Thu, 13 Feb 2014 05:04 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 13 Feb 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
thief clones cheque-book and withdraws money

अपनी चेकबुक से आप बिल्कुल भी लापरवाही ना करें वर्ना नोएडा में कुछ ऐसे चोर भी घूम रहे हैं जो आपके चेक को क्लोन करके आपके खाते से रुपए निकाल लेंगे और आप कुछ भी नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन


एक्सपोर्ट कंपनी के ऑफिस से चेक चोरी कर पौने तीन लाख रुपये निकालने और एक कपंनी के सीईओ की चेकबुक क्लोन कर 91 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है।

दिल्ली निवासी नीरज कुकरेजा की चंद्र क्रिएशन नाम की एक्सपोर्ट कंपनी बी-30 सेक्टर-2 में है। नीरज कुछ दिन पहले स्पेन गए थे।

जब वापस लौटे तो कंपनी के अकाउंटेंट ने उनसे पौने तीन लाख रुपये का चेक किसी को इश्यू करने की बात पूछी। जिसके बाद नीरज ने इनकार किया और ऑफिस में रखी चेकबुक की जांच की, तो दो चेक गायब थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़े: जेब में था ATM और निकल गए 40 हजार


उन्होंने बैंक से संपर्क किया, तो पता चला कि रंजीता चौहान नाम की किसी महिला के अकाउंट में रुपये ट्रांसफर हुए हैं। चेक सेक्टर-62 के ओबीसी बैंक में जमा किया गया था। थाना सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ए ब्लॉक सेक्टर-65 में एरिस कंपनी के सीईओ अरुण राय के खाते से दो बार चेक के जरिए 91 हजार रुपये निकाले गए।

बैंक से संपर्क करने पर पता चला कि किसी ने चेक का क्लोन करके रुपये निकाले थे। उन्होंने घटना की जानकारी थाना सेक्टर-58 पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

दो दिन पहले एक बार फिर चेक के जरिए अरुण के खाते से तीन लाख रुपये निकालने का प्रयास हुआ, लेकिन बैंक ने उन्हें सूचना दे दी और पैसे नहीं निकल सके।

अरुण ने इस बार घटना की जानकारी सीओ टू विश्वजीत श्रीवास्तव को दी है। सेक्टर-58 पुलिस जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed