{"_id":"5991d6a64f1c1b7c798b45ae","slug":"thief-came-in-the-police-uniform-and-looted-4-kg-of-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के लिबास में किडनैप कर लूटा 4 kg सोना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के लिबास में किडनैप कर लूटा 4 kg सोना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Aug 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई अलर्ट के बीच चांदनी चौक से चार किलो सोना लेकर अहमदाबाद जा रहे गुजरात के ज्वेलर के दो कर्मचारियों को अगवा कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने एक काले रंग की कार में उन्हें अगवा कर लिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर उन्होंने खुद को हरियाणा के धारूहेड़ा (रेवाड़ी) में पाया। पहाड़गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नितिनजी अहमदाबाद स्थित सोनी छगनलाल ज्वेलर्स के यहां डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। वह अक्सर दिल्ली के चांदनी चौक से सोना ले जाता है और वहां ज्वेलरी तैयार करवाता है। शनिवार शाम नितिनजी दो अन्य कर्मचारी शैलेश भूराजी प्रजापति व उमाकांत के साथ चांदनी चौक से सोना खरीदने के बाद अहमदाबाद जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा।
विज्ञापन
नितिनजी के पास 2639.50 ग्राम, शैलेश के पास 1643. 150 ग्राम और उमाकांत के पास 890.200 ग्राम सोना था। उमाकांत ई-रिक्शा से उतरने के बाद स्टेशन की ओर चला गया। वहीं नितिनजी, शैलेश के साथ रिक्शा चालक को रुपये देने लगा। नितिनजी का कहना है कि इसी दौरान उसके पास एक पुलिसकर्मी आया। उसने सुरक्षा का हवाला देते हुए पूछताछ करने लगा। इसी दौरान एक काले रंग की एसयूवी कार आई। पुलिसकर्मी ने पिस्टल दिखाकर दोनों को कार में धकेल दिया।
विज्ञापन
कार में ड्राइवर समेत चार लोग पहले से थे। कार के बीच और पीछे वाली सीट पर बैठे युवक के पास पिस्टल थी। वर्दी वाला युवक भी कार में बैठ गया और गोली मारने की धमकी देकर उन्हें रूमाल सुंघा दिया। रूमाल सुंघाते ही दोनों बेहोश हो गए। रात करीब एक बजे होश में आने पर अपने को खेत में पड़ा पाया। राहगीर से पूछने पर पता चला कि वह हरियाणा के धारूहेड़ा में हैं। राहगीर से फोन लेकर मालिक को चार किलो सोना लूटे जाने की जानकारी दी। पीड़ितों के मुताबिक लूटे गए सोने की कीमत करीब सवा करोड़ रुपये है। पीड़ित रविवार को दिल्ली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।