फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thief accidently cut the central lock wire and got stuck in car.

कार चुराते हुए कार में ही लॉक हो गया चोर

Mon, 05 Jan 2015 03:44 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
thief accidently cut the central lock wire and got stuck in car.
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक चोर ने ये सोचा भी नहीं होगा कि यहां चोरी करना उसे कितना महंगा पड़ेगा। रोज चोरी का काम करने वाला चोर ऐसे फंसेगा इसे जानकर आप भी जरूर ठहाके लगाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात एक चोर इंदिरापुरम के नीतिखंड में चोरी करने गया था। उसने वहां खड़ी एक डस्टर कार को चुराने का मन बनाया।

इस कार को चुराने की सोच ही उसे हवालात की हवा खिलाएगी यह उसने सोचा भी नहीं था। पर हालात ही कुछ ऐसे बने कि वह कार तो चुरा न सका उल्टा थाने जरूर जाना पड़ा।
विज्ञापन

कार में ही लॉक हो गया चोर

thief accidently cut the central lock wire and got stuck in car.

जानकारी के मुताबिक जब वह चोर कार के लॉक की तार काट रहा था तब गलती से उससे सेंट्रल लॉक वायर कट गई। सेंट्रल लॉक वायर कटने से कार ऑटोमैटिक लॉक हो गई और वह कार के अंदर ही फंस गया।

कार लॉक होने की वजह से वह कार से निकल नहीं पाया और इस तरह उसने पूरी रात कार में बिताई। सुबह जब आस-पास के लोगों ने कार में चोर को लॉक देखा तो उन्होंने कार के मालिक को खबर की।

इसके बाद कार के मालिक ने अपनी कार चेक की और पुलिस को कार में चोर के होने की सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed