फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft on delhi metro station

सावधानः इस मेट्रो स्टेशन पर हो गई लाखों की चोरी

Sun, 09 Mar 2014 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Mar 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
Theft on delhi metro station

दिल्ली के हाउस कीपिंग के कर्मचारी ने रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन के लॉकर से 3.83 लाख रुपये चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने से पूर्व उसने लॉकर के पास लगे दो सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए, लेकिन इस दौरान वह कैमरे में कैद हो गया।

विज्ञापन


फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने नांगलोई निवासी सतीश उर्फ शेरू (20) को धर दबोचा। उसके पास से चोरी के 3.73 लाख रुपये, लॉकर की डुप्लीकेट चाबी और सीसीटीवी के तार काटने के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया। रिठाला मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: एटीएम काटकर 14 लाख की चोरी

पुलिस उपायुक्त रेलवे संजय भाटिया ने बताया कि रोहिणी वेस्ट स्टेशन कंट्रोलर आशुतोष ठाकुर ने शनिवार सुबह चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आशुतोष ने बताया कि शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक उसकी ड्यूटी थी। रात में उसने स्टेशन के कैश को स्टेशन कंट्रोल रूम (एससीआर) के लॉकर में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह 5:30 से 6:30 बजे के बीच वह किसी काम से निकला, इसी बीच किसी ने कैश चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि किसी ने लॉकर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे। पुलिस ने तार काटने से पहले की फुटेज देखी।


पढ़ें: ये कैसा नशा, सगे भाई को कुल्हाड़ी से काट दिया

इसमें एक पतला युवक आता दिखाई दिया। स्टेशन पर उसी हुलिए के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस ने सतीश के घर से चोरी हुआ कैश बरामद कर लिया। सतीश ने बताया कि उसने करीब दो माह पूर्व  लॉकर की डुप्लीकेट चाबी चुरा ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed