{"_id":"425efaeae47ac81a9d69b19612ace03a","slug":"theft-in-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की LCD चुरा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की LCD चुरा ले गए चोर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 19 Apr 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-10 के एक इलेक्ट्रानिक्स शोरूम का ताला काट कर चोर लाखों रुपये कीमत की एलसीडी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
इससे पहले पिछले पंद्रह दिनों के दौरान सेक्टर-18 के दो शोरूम व ग्रेटर नोएडा के दो इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूमों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।
न्यू अशोक नगर दिल्ली निवासी संजीव त्रेहन की सेक्टर-10 के बी ब्लॉक में इलेक्ट्रानिक्स का शोरूम व गोदाम है।
बृहस्पतिवार की रात चोरों ने शोरूम के मुख्य दरवाजे का ताला मास्टर-की से खोला और फिर अंदर लगे शटर का ताला काटकर शोरूम में घुस गए।
चोर वहां रखी एलसीडी, माइक्रोवेव व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित ने थाना सेक्टर-20 को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन