फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   theft in restaurent in faridabad

रेस्टोरेंट में घुसे चोर सीसीटीवी में कैद, पांच लाख रुपये का सामान उड़ाया

Fri, 21 Apr 2017 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 21 Apr 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
 theft in restaurent in faridabad
loot
सूरजकुंड रोड पर मानव रचना यूनिवर्सिटी के पास स्थित शिबिया रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार तड़के घुसे चार चोर करीब पांच लाख रुपये कीमत की संपत्ति निकाल ले गए। 
विज्ञापन


चोरों की यह कारस्तानी रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसीपी क्राइम राजेश चेची ने चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर जांच शुरू करवाई है। 
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर तड़के करीब चार बजे होटल के मुख्य गेट से अंदर घुसे। हाथ में तमंचे लिए चार चोरों में से दो फांद कर काउंटर के कैश बॉक्स की ओर पहुंचे। यहां उन्होंने स्क्रू  ड्राइवर की मदद से काउंटर की सभी दराजें खोलीं। इसमें रखी सिगरेट, नकदी, मोबाइल फोन आदि चोरों ने बैग और बोरों में भर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाते जाते चोर एलईडी टीवी भी खोल ले गए। चोरों ने चेहरे भी नहीं ढके थे। वे करीब बीस मिनट में सारा सामान बटोर कर  बाहर खड़ी होंडा सिटी कार से फरार हो गए। रेस्टोरेंट मालिक अंकित अरोड़ा के मुताबिक चोर 30 हजार रुपयों के साथ करीब पांच लाख रुपये कीमत की सिगरेट, चॉकलेट व अन्य सामान निकाल ले गए हैं। उन्होंने सूरजकुंड थाने में चोरी की शिकायत दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed