फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Car Glass Broken and Theft Cash and Jewelry

कार का शीशा तोड़ नकदी सहित जेवर चोरी, दिल्ली के गैंग पर शक 

Sat, 26 Mar 2016 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 26 Mar 2016 02:22 PM IST
विज्ञापन
Car Glass Broken and Theft Cash and Jewelry
क्राइम

फरीदाबाद के नीलम बाटा रोड में खड़ी एक कार से चोरों ने बृहस्पतिवार को लाखों रुपये कीमत के जेवर और नकदी पार कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


अमित महाजन मीरा बाग, पश्चिम विहार दिल्ली के रहने वाले हैं। अमित के मुताबिक बृहस्पतिवार को वह एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नीलम बाटा रोड स्थित होटल महालक्ष्मी होटल आए थे। यहां होटल की पार्किंग में जगह नहीं होने की वजह से उनके चालक सुरेंद्र ने इनोवा कार सड़क किनारे खड़ी कर दी।
विज्ञापन


मांगलिक कार्यक्रम में देने के लिए गिफ्ट से भरा सूटकेस कार में पीछे की ओर रखा था। चालक सुरेंद्र के मुताबिक वह कार लॉक कर पानी पीने के लिए होटल तक गया था लौट कर आया तो देखा कि कार के पिछले दरवाजे का शीशा टूटा हुआ है और अंदर रखा सूटकेस नदारद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तुरंत ही मालिक अमित महाजन को घटना की जानकारी दी। अमित के मुताबिक सूटकेस में हीरे, सोने के जेवर, 34 हजार रुपये और जरूरी सामान रखा था। कोतवाली प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


दिल्ली के गैंग पर शक 
कार के शीशे तोड़कर कीमती सामान पार करने वाला गैंग दिल्ली का हो सकता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिछले साल भी नीलम-बाटा रोड स्थित होटलों के सामने से कारों के शीशे तोड़ने की वारदात हुई थी।

पुलिस ने दिल्ली के गैंग को पकड़कर शहर में हुई ऐसी करीब दस वारदात का खुलासा किया था। चोरी की कार्यशैली दिल्ली गैंग के सदस्यों की ही लग रही है, पुलिस गिरोह के सदस्यों की तलाश में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि होटलों केे बाहर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed