रंजिश में युवक को दी दर्दनाक मौत, मदर डेयरी पर मिला खून से लथपथ शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह ग्राहक मदर डेयरी पर दूध लेने पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि गला घोंटने के बाद रोशनलाल को चाकू घोंपकर मारा गया है।
पुलिस ने उसके परिजनों को हत्या की सूचना दे दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, टाउनहॉल स्थित मदर डेयरी के बूथ पर रोशनलाल हेल्पर का काम करता था। बूथ किसी और शख्स के नाम पर है।
पहले गला घोंटा फिर चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट
सुबह करीब 7 बजे ग्राहक बूथ पर पहुंचे तो दुकान का आधा शटर खुला हुआ था। अंदर झांकने पर रोशनलाल खून से लथपथ पड़ा था। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बूथ का सामान अंदर फैला हुआ था। वहां 10 और 20 के नोट भी पड़े थे। मृतक के पास से उसका मोबाइल फोन गायब मिला है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि आपसी रंजिश या लूटपाट के लिए रोशनलाल की हत्या की गई।
शव की हालत देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि हत्यारों से लड़ने के लिए रोशनलाल और हत्यारों के बीच लड़ाई हुई थी। उसके शरीर पर कई जगह घाव के निशान मिले हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे से सबूत जुटा रही है।