फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The young man hanged from the barges and hanged

सौदेबाजों से तंग आकर युवक ने फांसी लगा ली

Tue, 07 Mar 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 07 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
The young man hanged from the barges and hanged
demo pic - फोटो : अमर उजाला

राजीव कॉलोनी पार्ट-दो में रहने वाले अनिल चतुर्वेदी ने सोमवार रात को किसी समय अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह उठे परिजनों ने उनका शव रस्सी के सहारे सीलिंग फैन से लटका देखा।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी नैनतारा देवी ने पड़ोसी लल्लन कुमार और मुकीम खान के खिलाफ पति को आत्महत्या को मजबूर करने का केस दर्ज कराया है। नैनतारा देवी के मुताबिक, कुछ अर्सा पहले उनके बेटे पर लल्लन कुमार ने बेटी को छेड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी थी।
विज्ञापन


लोगों के बीच में पड़ने पर दोनों पक्ष में सुलह समझौता हो गया था। आरोप है कि कुछ दिन पहले खुद को पत्रकार कहने वाला मुकीम खान लल्लन कुमार के साथ अनिल से मिलने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अनिल पर दबाव डालकर लल्लन को पचास हजार रुपये दिलवाए थे। आरोप है कि सोमवार की शाम यह दोनों फिर अनिल से मिलने आए। दोनों अनिल पर कुछ और रुपये देने का दबाव डाल रहे थे, उन्होंने इनकार किया तो बेटे सहित जेल भिजवाने की धमकी दे डाली।


तनाव में आकर रात किसी समय अनिल ने फांसी लगाकर जान दे दी। सिकरौना चौकी इंचार्ज एसआई दिलबाग ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed