{"_id":"57bb46294f1c1b9663d501d9","slug":"the-young-man-entered-the-house-to-try-to-rape-the-mother-and-sister-beaten-to-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने घर में घुसकर की रेप की कोशिश, विरोध पर मां-बहन को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने घर में घुसकर की रेप की कोशिश, विरोध पर मां-बहन को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में एक युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी ने उसकी मां और बड़ी बहन की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद धमकी देकर भाग गया। मामले की शिकायत करने पुलिस चौकी जाने के दौरान भी आरोपी और उसके साथियों ने मारपीट की। घटना सेे नाराज ग्रामीण सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी देहात से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दनकौर में तैनात एक दरोगा पर आरोप लगाया कि उसे बोलकर तहरीर लिखाई गई थी। इसमें उसने केवल मारपीट लिखी और अन्य घटना की जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर दरोगा ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। इसके चलते ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचे थे।