{"_id":"5a8ed14d4f1c1baa1b8b8d0b","slug":"the-women-cheated-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कैसे कागज के बंडल को नोट बताकर लगाया दिया चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानिए कैसे कागज के बंडल को नोट बताकर लगाया दिया चूना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदापुर थाना पुलिस ने कागज के बंडल को नोट बताकर ठगी करने वाले एक बदमाश रमेश को गिरफ्तार किया है। हस्तसाल जेेजे कॉलोनी निवासी रमेश पिता बालकृष्ण के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके पिता की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से कान की बालियां बरामद की है। पुलिस के अनुसार बिंदापुर इलाके में रहने वाली एक महिला ने बुधवार को थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
शिकायत में उसने बताया कि बुधवार सुबह संतोष पार्क के पास दो लोगों ने उससे गुरुग्राम जाने का रास्ता पूछा। उसके बाद आरोपियों ने महिला को एक बंडल दिखाया और बताया कि इसमें लाखों रुपये हैं। उन लोगों ने बंडल के उपर रखे सौ रुपये का नोट उसे दिखाया।
विज्ञापन
फिर महिला को बताया कि यह नोट उसका हो सकता है लेकिन इसके बदले में उसे अपनी कान की बालियां देनी होगी। महिला उनकी बातों में आकर बालियां दे दी। कुछ देर बाद जब पीड़िता ने बंडल खोला तो उसमें सिर्फ एक सौ रुपये का नोट था।
बाकी सारे कागज के टुकड़े थे। उसने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दो लोगों की पहचान कर रमेश को दबोच लिया।