फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The woman then manipulated protests Mncle Godkr the knife killing

छेड़छाड़ का महिला ने किया विरोध तो मनचले ने चाकू से गोदकर की हत्या

Sat, 04 Jun 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 04 Jun 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
The woman then manipulated protests Mncle Godkr the knife killing
हत्या

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार देर शाम भारत कॉलोनी सब्जी मंडी के पास हुई इस घटना से लोगों में गुस्सा और दहशत है। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वजीरपुर में रहने वाली भगवती देवी (45) बृहस्पतिवार की शाम बेटी सपना (8) और सोनू (6) के साथ सब्जी खरीदने मंडी गईं थीं। लौटते समय मंडी से थोड़ी ही दूर पुराना पड़ोसी गिरजानंद मिल गया। आरोप है कि गिरजानंद ने भगवती देवी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


महिला ने जब इसका विरोध किया तो गुस्साए गिरजानंद ने पहले बेल्ट निकालकर भगवती देवी को पीटा उसके बाद चाकू से उसके शरीर पर कई वार किए। हमले से घायल महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। बच्चों के रोने चीखने की आवाज सुनकर कुछ लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो गिरजानंद भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि महिला को इलाज के लिए ले जाया जाता भगवती देवी की सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के बेटे मुकेश ने बताया कि पहले उनका परिवार भारत कॉलोनी में रहता था। यहां गिरजानंद पड़ोसी था। उसका आरोप है कि गिरजानंद वहां भी उसकी मां के साथ छेड़खानी करता था। 

परेशान होकर कुछ दिन पहले उन्होंने वह घर छोड़कर वजीरपुर में दूसरा घर किराये पर लिया। घर छोड़ते समय भगवती देवी ने गिरजानंद को चरित्रहीन बताते हुए मकान मालिक से शिकायत की थी। 


इस पर मकान मालिक ने गिरजानंद को  बाहर कर दिया था। मुकेश के मुताबिक इस बात से गिरजानंद रंजिश मानता था। बृहस्पतिवार शाम सब्जी मंडी से लौटते वक्त गिरजानंद रास्ते में मिल गया और उसने मां की हत्या कर दी। एसएचओ भूपानी इंस्पेक्टर हेमंत ने बताया कि बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी गिरजानंद की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed