{"_id":"573862f44f1c1b0f19ac6f8f","slug":"the-woman-at-the-restaurant-after-the-gang-threatened-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर महिला से गैंगरेप के बाद दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे पर महिला से गैंगरेप के बाद दी जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 16 May 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर पांच के गोल चक्कर के पास स्थित मां वैष्णोव ढाबे पर दो साल तक काम कर चुकी महिला ने उसके संचालक पर सहयोगी के साथ मिल कर सामुहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर अपने समथर्को से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन
सेक्टर पांच थाना पुलिस सात लोगों पर सामुहिक दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। न्यू पालम विहार में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने सेक्टर पांच थाना पुलिस को बताया कि वह गोल चक्कर के पास मां वैष्णोव ढाबे पर काम करती थी।
विज्ञापन
उसके संचालक दिनेश कटारिया व सहयोगी स्वरुप कटारिया ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। उसने जब इसका विरोध किया तो उसने अपने समर्थक अशोक फाईनेंसर, कपिल, टोनी व एक अन्य से उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसका दो साल का वेतन भी नहीं दिया है। वह इस समय ढाबे के सामाने पान- व अन्य सामान का खोखा लगाती है। जिसे बंद कराने का प्रयास किया गया। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। पुलिस ने जब उसे अदालत में बयान देने के लिए बुलाया तो वह मुकर गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।