फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The wife was poisoned by her husband of dowry murder

पति ने दहेज के चलते पत्नी को जहर देकर की थी हत्या

Sun, 19 Jun 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 19 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
The wife was poisoned by her husband of dowry murder
जेल - फोटो : Demo Pic

 खंड के गांव साकरस में बीते माह 27 मई को हुई महिला की हत्या के मामले में फिरोजपुर झिरका पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भोंडसी स्थित जेल में भेज दिया है। हालांकि इस मामले से जुडे़ अन्य आरोपी अभी फरार हैं।   

विज्ञापन


गौरतलब है कि फिरोजपुर झिरका खंड के गांव साकरस में बीते माह 27 मई को दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी थी। महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम मामले से जुडे़ मुख्य आरोपी महिला के पति को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस ने आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार की दोपहर अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले के जांच अधिकारी शीशराम ने बताया कि विवाहिता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले से जुडे़ अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed