फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The two girls were recovered on the cab driver, found clues from CCTV

कैब चालक की हत्या को हर एंगल से जांच रही पुलिस, सीसीटीवी से नहीं मिला सुराग

Tue, 31 May 2016 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 31 May 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
The two girls were recovered on the cab driver, found clues from CCTV
कैब चालक गौरव - फोटो : अमर उजाला

शहर के सबसे पॉश इलाके में से एक है सेक्टर-14 ए जहां रोडरेज में उबर कैब चालक की हत्या कर दी गई। घटनास्थल से मात्र 50  मीटर की दूरी पर एसएसपी ऑफिस है। आस-पास अथॉरिटी के बड़े अधिकारी और शहर के कई नामचीन लोग रहते हैं।

विज्ञापन


डीएनडी फ्लाईओवर से घटनास्थल बिल्कुल सटा है। यहां की हालत यह है कि एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा।ऐसे में पुलिस को जांच में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीसीटीवी कैमरे न लगे होने की वजह से पुलिस के हाथ कोई भी ऐसा सुराग नहीं लग पाया जिससे गौरव की कैब में टक्कर मारने वाले कैब और बाइक सवार तीनों युवकों की पहचान की जा सके। 
विज्ञापन


सेक्टर-20 के एसएचओ अमरनाथ यादव का कहना है कि उम्मीद था कि वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे, जिससे कोई सुराग मिल जाए, मगर जांच के दौरान पता चला कि वहां कैमरे नहीं लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोड़रेज के सभी पक्ष जानना चाह रही पुलिस

The two girls were recovered on the cab driver, found clues from CCTV
कैब - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का दावा है कि गौरव चौहान का दो लड़कियों के साथ संबंध था। इनमें एक लड़की शादीशुदा है। लड़की की शादी बिहार में हुई लेकिन वह पति को छोड़कर यहां रह रही थी। यही वजह है कि उबर कैब चालक गौरव चौहान की हत्या की जांच पुलिस रोडरेज के अलावा अन्य एंगल से भी कर रही है।

पुलिस को जांच में पता चला है कि पिछले दो साल से गौरव का रीना (परिवर्तित नाम) के साथ  संबंध था। जिसका एक बेटा भी है। गौरव ने रीना को सेक्टर- 21 में रहने वाले कर्नल (रिटा.) एससी अरोड़ा के घर पर पत्नी बनाकर रखवा दिया।

तीन दिन पहले कर्नल को शहर से बाहर जाना था। इस कारण शुक्रवार को रीना को गौरव बुलंदशहर ले जाकर अपने गांव में छोड़ आया था। इस बात की जानकारी होने के बाद पुलिस ने रीना को पूछताछ के लिए नोएडा बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed