{"_id":"576beaae4f1c1b4e55b47d2e","slug":"the-teenager-died-by-hanging-was-suffering-from-brain-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर किशोरी ने दी जान, दिमाग के कैंसर से थी ग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाकर किशोरी ने दी जान, दिमाग के कैंसर से थी ग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोष नगर में रहने वाले सुरेंद्र पासवान की 17 वर्षीय बेटी सीमा ने बुधवार रात घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह जब घरवाले उठे तो उन्होंने सीमा को चुनरी के सहारे पंखे से लटकता पाया।
विज्ञापन
रोना पीटना सुनकर पड़ोसियों ने घटना की सूचना पर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सुरेंद्र पासवान ने बताया कि सीमा दिमाग के कैंसर से ग्रस्त थी, उसका इलाज एम्स में चल रहा था।
विज्ञापन
बीते दिनों से वह सिरदर्द की वजह से बहुत परेशान थी। उन्होंने बताया कि रात में सीमा सबके साथ खाने पर तो बैठी, तो उसने बहुत ही कम खाना खाया। तबीयत ठीक नहीं होगी, यह सोचकर किसी ने खाना खाने का दबाव नहीं डाला।
विज्ञापन
रात में सबके सोने के बाद किसी समय उसने फांसी लगा ली। एसएचओ सराय ख्वाजा इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।