फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर डाले अश्लील फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर छात्र द्वारा अश्लील मैसेज और फोटो डालने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
दिल्ली निवासी युवती दुहाई स्थित एक इंस्टीट्यूट में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा है, जबकि आरोपी युवक भी उसका क्लासमेट है।
पीड़िता के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से युवक उस पर अश्लील फब्तियां कसता था। उसने छात्रा के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया तथा उस पर अश्लील मैसेज एवं फोटोग्राफ डाल दिए।
आरोप है कि छात्र ने शिकायत करने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने परिजनों को फोन पर आपबीती सुनाई।
मंगलवार देर शाम छात्रा अपने पिता और भाई के साथ थाने पहुंची और छात्र के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।