{"_id":"58c983d54f1c1b1d6132ba8a","slug":"the-soldier-shot-dead-his-younger-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने गोली मारकर छोटे भाई को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी ने गोली मारकर छोटे भाई को मौत के घाट उतारा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 16 Mar 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ढोरका में प्लॉट विवाद को लेकर फौज से रिटायर्ड भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गांव ढोरका निवासी जितेंद्र(35) गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। जितेंद्र की पत्नी रजनीश ने सेक्टर-10 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फौज से रिटायर्ड उसके जेठ सत्य नारायण व उसके छोटे भाई जितेंद्र का एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि मंगलवार को पति जितेंद्र ने प्लॉट में सामान रखा हुआ था। सत्य नारायण ने कहा कि प्लॉट को अपना बताते हुए जितेंद्र से सामान रखे जाने के बारे सवाल किया। इसी बात को लेकर दोनों भाईयों के बीच मंगलवार दोपहर के समय विवाद हो गया।
विज्ञापन
घर वालों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद सत्यनारायण ने गुस्से में आकर जितेंद्र पर ताबड़तोड़ चार गोली दाग दी। घायलावस्था परिजन जितेंद्र को लेकर मानेसर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।
जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को जितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की छाती में दो तथा एक-एक गोली पेट और हाथ पर लगी है।
थाना सेक्टर-10 पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने लाइसेंसी हथियार से गोली मारने की बात स्वीकार की है।