{"_id":"fee7d1b88d8bca6569b448273f652f30","slug":"the-rape-of-the-girl-friend-s-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली के भाई ने छात्रा से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहेली के भाई ने छात्रा से किया रेप
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Tue, 31 Mar 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी आठवीं की छात्रा से उसकी सहेली के भाई ने रेप कर दिया।
विज्ञापन
मुंह खोलने पर आरोपी के साथी दो युवकों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
सोमवार दोपहर एक बजे छात्रा सहेली से मिलने उसके घर आई थी। सहेली घर पर नहीं मिली। इसी दौरान उसके भाई गुलफाम ने दरवाजा बंद कर उससे रेप कर दिया।
एसओ मुरादनगर सुबोध सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर गुलफाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। उधर घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है।