फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The prison was kicked himself for sending friend shot.

दोस्त को जेल भिजवाने के लिए खुद को मारी थी गोली

Sun, 31 Jan 2016 09:19 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
The prison was kicked himself for sending friend shot.
महरौली स्थित तनुश्री फार्र्म हाउस के पास बृहस्पतिवार रात हुए दो फोटोग्राफर दोस्तों के झगडे़ में नवनीत को गोली मारने का आरोप झूठा निकला है।
विज्ञापन


नवनीत ने फोटोग्राफर सुनील सहित उसके दो साथियों को जेल भिजवाने के लिए खुद को गोली मारी थी। आरोप लगाया था कि सुनील ने उस पर फायरिंग की है।

पुलिस ने नवनीत के साथी हारून और मोनू को गिरफ्तार कर इस फर्जीवाडे़ का खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से इस्तेमाल देसी पिस्टल बरामद कर ली है।

एसपी सिटी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि नवनीत कविनगर में फोटोग्राफी की दुकान चलाता है, उसके पास  सुनील निवासी महरौली पूर्व में नौकरी करता था।

दोनों में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद नवंबर माह से सुनील ने नवनीत के पास नौकरी करना छोड़ दिया था।

बृहस्पतिवार रात वह तनुश्री फार्म हाउस में आयोजित एक वैवाहिक सम्मेलन में फोटोग्राफी करने गया था। समारोह में नवनीत रजापुर निवासी हारून के साथ पहुंचा था।

समारोह में पैसों के लेनदेन को लेकर सुनील और नवनीत में मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने उन्हें समझाकर शांत किया। इसके बाद नवनीत ने सुनील और उसके दोस्तों को फंसाने की प्लानिंग की।
विज्ञापन


हारून ने बताया कि इसके बाद नवनीत उसे लेकर चिरंजीव विहार स्थित अपने घर आया। घर से एक देसी पिस्टल .32 बोर की ली। दोनों तनुश्री फार्म हाउस के पास पहुंचे और खुद ही अपने हाथ में गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed