{"_id":"43343b96ba7805d330c47212a581e508","slug":"the-police-know-the-heave-snachars-ransom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नैचर्स को उबकायी आई पुलिस ने जान छुड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नैचर्स को उबकायी आई पुलिस ने जान छुड़ाई
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 28 May 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवालात में बदमाशों को टॉर्चर के किस्से तो अक्सर सामने आते हैं, लेकिन इससे इतर एक स्नैचर ने पुलिसवालों को ही ‘टॉर्चर’ कर दिया। वह हवालात में उल्टियां करने लगा, जिससे पुलिस के होश उड़ गए।
आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। सब नॉर्मल होने पर उसे ही नहीं, उसके दो अन्य साथियों को भी थाने से छोड़ा गया। तीनों को चेन स्नैचिंग केआरोप में पकड़ा गया था।
लेकिन कहीं गुडवर्क बैडवर्क में तब्दील न हो जाए, इसीलिए पुलिसवाले बैक फुट पर आ गए। मामला शहर के एक थाने का है। चेन स्नैचिंग की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने केउद्देश्य से पुलिस टीमें झपटमारों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
पुलिस को तीन संदिग्ध स्नैचर मिले। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उनके कई वारदातों में शामिल होने की बात सामने आई।
पुलिसवाले गुडवर्क की तैयारी कर ही रहे थे कि मंगलवार को एक स्नैचर हवालात में उल्टियां करने लगा। पुलिसवालों को लगा कि तबियत बिगड़ गई है।
उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी तबियत ठीक निकली, लेकिन पुलिसवाले इतने घबरा गए कि मेडिकल कराकर तीनों को छोड़ दिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उल्टियां कीं जबकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस पिटाई से उसकी तबियत बिगड़ी।