फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The plot was hatched by the fear of going to prison, was to be in jail shift Nimka

जेल जाने के डर से रची थी साजिश, नीमका जेल में किया जाना था शिफ्ट 

Sun, 09 Oct 2016 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 09 Oct 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
The plot was hatched by the fear of going to prison, was to be in jail shift Nimka
- फोटो : demo pic

रेलवे रोड स्थित बाल सुधार गृह से शनिवार को भागे पांचों आरोपी बालिग थे। उन्हें नीमका जेल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी। जेल जाने के डर से ही आरोपियों ने भागने की योजना बनाई। 

विज्ञापन


जानकर हैरानी होगी कि इसमें एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और लूट आदि के 16 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। खुद इस बात का खुलासा वार्डन अधीक्षक दिनेश यादव ने किया है।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत करते हुए यादव ने दावा किया कि फरार हुए बालिगों पवन कुमार, गौतम, सागर, बिजेंद्र और मोहम्मद परवेज की आयु 18 साल पूरी हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला न्यायाधीश और ज्यूवेनाइल जस्टिस बोर्ड के पीठासीन मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दे दी गई थी। करीब दस दिन पहले जिला जज ने फरार हुए इन आरोपियों को जेल भेजने की अनुमति दे दी थी। उनके शिफ्टिंग की प्रक्रिया चल रही थी।

हिस्ट्रीशीटर है आरोपी पवन
वार्डन अधीक्षक ने बताया कि फतेहपुर बिल्लौच निवासी पवन कुमार की उम्र रिकार्ड के अनुसार 21 वर्ष हो चुकी है। वह हिस्ट्रीशीटर है। इस पर विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट के करीब 16 मुकदमे दर्ज हैं। 


अन्य आरोपियों पर भी संगीन अपराध करने के आरोप हैं। उन्होंने बताया कि बाल सुधार गृह में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। फुटेज से साफ है कि पांचों आरोपियों ने भागने की साजिश रची है, क्योंकि उन्हें नीमका जेल जाने का डर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed