{"_id":"f08349f8cde9f29344b98f33dc8cb44e","slug":"the-ninth-farm-student-raping","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में गई नौवीं की छात्रा से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में गई नौवीं की छात्रा से रेप
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Mon, 23 Jun 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर के एक गांव में शादीशुदा युवक पर शनिवार रात खेत में गई नौवीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शनिवार को छात्रा परिवार के साथ अपने किसी परिचित की शादी से लौटी थी। रात करीब आठ बजे छात्रा घर से खेत में गई थी।
रास्ते में गांव निवासी एक शादीशुदा युवक उसे जबरन खाली प्लाट पर ले गया और वहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने यह बात किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
लड़की ने घर जाकर परिवार के लोगों से आपबीती बताई। रविवार को पीड़िता के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने आरोपी बंटी को हिरासत में लेकर लड़की को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन