{"_id":"573380d14f1c1be14c91988a","slug":"the-murderous-attack-on-the-doctor-s-daughter-elderly-maid","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरानी की बेटी ने किया बुजुर्ग डॉक्टर पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरानी की बेटी ने किया बुजुर्ग डॉक्टर पर जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Lady criminal
राजौरी गार्डन इलाके में सोमवार शाम को 11 वर्षीय किशोरी ने एक बुजुर्ग डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी ने लूटपाट के उद्देश्य से इस हमले को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने किशोरी को पकड़ लिया है। उसे मंगलवार को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 71 वर्षीय डॉक्टर सुनीता मदान राजौरी गॉर्डन इलाके में अकेली रहती है।
विज्ञापन
घर का काम करने के लिए उन्होंने एक महिला को रखा हुआ है। सोमवार को महिला की जगह उसकी 11 वर्षीय बेटी घर का काम करने आई थी। किशोरी ने कुछ देर तो काम किया फिर डॉ. सुनीता पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सुनीता की आंखों में मिर्ची का पाउडर डाल दिया। किशोरी यहां पर भी नहीं रुकी और उसने बुजुर्ग डॉक्टर के सिर में गमला दे मारा। किसी तरह खुद को बचाकर डॉक्टर ने शोर मचा दिया। पड़ोसियों ने आकर किशोरी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।