{"_id":"57b52ca24f1c1bd0596ebdc7","slug":"the-murder-of-the-girl-gang-arrested-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में गैंगरेप कर लड़की की हत्या करने वाला दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार में गैंगरेप कर लड़की की हत्या करने वाला दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : gettty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पश्चिमी जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने बिहार में लड़की के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या में शामिल आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गैंगरेप व हत्या की इस वारदात में गिरफ्तार होने के बाद आरोपी बिहार पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। गिरफ्तार आरोपी स्वचालित हथियार खरीदकर बिहार लौटना चाहता था और वहां अपना आपराधिक गिरोह खड़ा करता।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी सुरेंद्र कुमार के अनुसार एएटीएस प्रभारी राजकुमार को सूचना मिली थी कि बिहार में गैंगरेप व हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला अर्जुन महतो (19) किरण गार्डन, उत्तम नगर में आएगा।
विज्ञापन
वह स्वचालित हथियार खरीदकर बिहार लौटकर अपना गिरोह बनाना चाहता है। इंस्पेक्टर राजकुमार ने मेट्रो पिलर नंबर 718 व 719, किरण गार्डन उत्तम नगर में घेराबंदी कर आरोपी अर्जुन महतो को चोरी की बाइक पर घूमते हुए 15 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।
बाइक बिंदापुर इलाके से चोरी की गई थी। आरोपी ने पूछताछ में जुल्म कबूल कर लिया। इस मामले में बिहार पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। वारदात के समय नाबालिग था। जुलाई, 2014 में यह बिहार पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। इसके बाद दिल्ली आ गया था और यहां आपराधिक वारदात करने लगा था।