फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The mother had filed murder rape Koshisa

रेप की कोशिश्ा पर मां ने कराई थी हत्या

Tue, 17 Jun 2014 10:59 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Tue, 17 Jun 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
The mother had filed murder rape Koshisa

लोनी के इंद्रापुरी में बीते नवंबर में हुई 27 वर्षीय बेटे की हत्या उसकी मां ने दूसरे बेटे के साथ मिलकर कराई थी। वह कई साल से मां और अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था।

विज्ञापन


शराब के नशे में उनसे जबरदस्ती करता था। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे और उनके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि हत्या करने वाला मुख्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


सीओ बार्डर अरविंद यादव ने बताया कि 17 नवंबर 2013 को इंद्रापुरी निवासी आशीष गर्ग(27) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव 19 नवंबर को गजरौला के जंगलों में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी दोस्त अथवा अन्य जानकार का हत्या से सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने भाई अतुल से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि आशीष शराब पीता था। पांच साल पहले पिता विनय दिमाग की नस फटने के बाद कोमा में चले गए थे।

इसके बाद से ही आशीष अपनी मां और भाभी के साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। मौका मिलते ही वह उनके साथ जबरदस्ती करने लगता था। परेशान मां ने हत्या से करीब तीन माह पहले अपने बड़े बेटे अतुल को आशीष की हरकतों के बारे में बताया।

अनीता और अतुल उसकी शराब छुड़ाने के लिए खुद को आयुर्वेदिक डॉक्टर बताने वाले शकील तांत्रिक से मिले। शकील ने शराब छुड़वाने की दवा नहीं होने की बात कहकर नोएडा के जेवर निवासी राजवीर से संपर्क कर आशीष की हत्या कराने की सलाह दी।

राजवीर के साथ मिलकर उन्हाेंने 30 हजार रुपये सुपारी देकर आशीष की हत्या की साजिश रच डाली। राजवीर 17 नवंबर को शराब पिलाने के बहाने उसे गजरौला के एक फार्महाउस पर ले गया। जहां चौकीदार हरिओम के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मां, भाई अतुल, शकील तांत्रिक और हरिओम चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी राजवीर काना फरार है।

मोबाइल ने खोले राज
कलयुगी बेटे और हत्यारी मां व भाई का सच आरोपी अतुल की मोबाइल लोकेशन ने खोल दिया। दरअसल, जांच में किसी भी दोस्त अथवा दुश्मन का सुराग नहीं मिलने पुलिस ने जब परिवार के लोगों के ही मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लिया।

पता चला कि जिस दिन आशीष गायब हुआ था उस दिन अतुल की मोबाइल लोकेशन वहीं थी, जहां से आशीष की लाश मिली। पुलिस ने जब यह बात अतुल को बताई तो उसने राज खोल दिए।

ध्यान भटकाने को दर्ज कराई गुमशुदगी
पुलिस उन पर शक न करे इसके लिए अतुल ने 21 नवंबर को अपने भाई की गुमशुदगी लोनी थाने में दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं पुलिस को भाई का शव मिलने की सूचना भी उन्हाेंने ही दी थी।


अतुल ने अखबारों के माध्यम से उन्हें यह सूचना मिलने की बात कही थी। मगर इसके बाद परिवार के किसी भी सदस्य ने पुलिस से आकर केस के बारे में पूछताछ नहीं की। जिससे पुलिस का शक परिवार की ओर बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed