नाबालिग ने युवती को बंधक बनाकर किया रेप, जान से मारने की दी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में नाबालिग ने 18 साल की युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान आरोपी ने जबरन छात्रा के हाथ-पैर भी बांध दिए।
नाबालिग ने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर मां को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को दबोच लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार की रहने वाली सपना (18) (बदला हुआ नाम) अपनी मां के साथ समयपुर बादली इलाके में रहती है।
मकान मालिक के बेटे ने आवाज लगाकर बुलाया
कुछ दिनों पूर्व ही सपना बिहार से दिल्ली आई है। सपना की मां एक फैक्टरी में काम करती है। मंगलवार को दिन में सपना घर पर अकेली थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाले मकान मालिक के बेटे ने उसे आवाज लगाकर बुलाया।
आरोप है कि जैसे ही सपना वहां पहुंची आरोपी ने दरवाजा बंद कर सपना को बंधक बना लिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया।
शाम को जब सपना की मां आई तो उसने सारी बात मां को बताई। मां की शिकायत पर छानबीन के बाद आरोपी किशोर को दबोच लिया गया।