भूमाफिया मोती गोयल की हत्या के मास्टरमाइंड ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में गिरफ्तार पश्चिमी उत्तरप्रदेश के भूमाफिया रहे मोती गोयल की हत्या के मास्टरमाइंड हरेन्द्र प्रधान ने खुलासा किया है कि उसके विरोधी गिरोह के पास एके-47 जैसे खतरनाक हथियार हैं।
उसके ये विरोधी गिरोह पश्चिमी उत्तरप्रदेश के हैं। दिल्ली पुलिस हरेन्द्र प्रधान पूछताछ कर ये पता करने में लगी हुई है कि किस-किस गिरोह के पास एके-47 जैसे खतरनाक हथियार हैं। इन गिरोह की पहचान की जा रही है।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार यूपी पुलिस ने जब 24 अप्रैल को मोती गोयल की हत्या करने वाले दो शार्प शूटर को दबोचा था तो उस समय हरेन्द्र नागर उर्फ हरेन्द्र प्रधान यूपी पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने में कामयाब हो गया था। उसके बाद हरेन्द्र प्रधान को लग रहा था कि यूपी पुलिस उसका एनकाउंटर कर देगी।
एनकाउंटर होने के डर से वह दिल्ली में शरण लेने आ गया
यूपी पुलिस इन दिनों लगातार एनकाउंटर कर रही है। अपना एनकाउंटर होने के डर से वह दिल्ली में शरण लेने आ गया था। ये महरौली केगांवों में छिपकर रह रहा था। शनिवार को जब दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने हरेन्द्र प्रधान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था तो वह नोएडा किसी काम से गया था। माना जा रहा है कि वह नोएडा पैसे लेने गया था। गिरफ्तारी केसमय वह नोएडा से दिल्ली लौट रहा था।
हरेन्द्र प्रधान ने खुलासा किया है कि वह 24 अप्रैल केबाद तीन बार दिल्ली आया था और महरौली केकई गांवों में छिपकर रहा था। दिल्ली पुलिस ने हरेन्द्र प्रधान को तीन दिन केपुलिस रिमांड पर ले रखा है। रविवार को नोएडा पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर हरेन्द्र प्रधान से कई घंटे पूछताछ की।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यूपी पुलिस जल्द ही हरेन्द्र प्रधान को रिमांड पर लेगी। हरेन्द्र प्रधान के खिलाफ दिल्ली में एक भी अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उसकेसभी मामले पश्चिमी उत्तरप्रदेश के हैं। हरेन्द्र प्रधान के खिलाफ 12 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं।