फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The marriage of the sister of one crore loot

लूट के एक करोड़ रुपयों से की बहन की शादी

Sun, 23 Nov 2014 10:32 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 23 Nov 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
The marriage of the sister of one crore loot

कविनगर पुलिस ने हाईवे पर लोहे और स्टील से लदे ट्रक लूटने वाले गैंग के दो बदमाशों को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। इनसे करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के चार ट्रक बरामद किए गए जबकि सरगना सईद समेत तीन लुटेरे भाग निकले।

विज्ञापन


कविनगर एसएचओ अवनीश गौतम का दावा है कि सरगना ने हाल ही में अपनी बहन की शाही शादी की थी, जिसमें एक करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए थे। शादी में अधिकांश पैसा लूट की रकम से लगाया गया था।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश कामिल, सोनू उर्फ इफ्तेकार निवासी कैला भट्ठा हैं। इन्हें शनिवार रात चेकिंग के दौरान रजापुर पुल के नीचे औद्योगिक क्षेत्र से दबोचा गया। सरगना सईद, वसीम और उर्सी भागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये तीनों भी कैलाभट्ठा के ही रहने वाले हैं और नोएडा के सेक्टर-20 थाने से जेल जा चुके हैं। सभी कबाड़ी का काम करते हैं। लूट के माल के अलावा ट्रक बेच देते थे या फिर कबाड़ में कटवा देते थे।

सईद का कबाड़ का गोदाम ठाकुरद्वारा के पास है, जिसमें वह लूट का माल रखता था। गोदाम को पुलिस ने सील कर दिया है। आरोपियों के कब्जे से बरामद ट्रक में से एक लिंकरोड क्षेत्र से 28 सितंबर को जबकि दूसरा 19 सितंबर को कविनगर क्षेत्र से लूटा गया था।

कविनगर से लूटे गए ट्रक में करीब 40 लाख का लोहे का सामान भरा था। एसएचओ ने बताया कि हाईवे पर ढाबों के पास खडे़ सामान लदे ट्रक को यह गिरोह निशाना बनाता था। लग्जरी कार में सवार होकर जाते थे। गन प्वाइंट पर चालक और क्लीनर को अगवा कर रास्ते में फेंक देते थे। ट्रक और माल को गोदाम में रखा जाता था।

सईद डकार गया हिस्सा
कामिल ने बताया कि लूट का माल बिकने के बाद रकम का सभी में बराबर बंटवारा होना था, लेकिन सईद सिर्फ 5 और 10 हजार रुपये देकर गिरोह के अन्य सदस्यों को टरका देता था।

उसने कई जगह कबाड़ के गोदाम बना रखे हैं, जिनमें लूट का माल रखा जाता है। सईद के भिवानी, हापुड़ में भी गोदाम हैं। एसएचओ ने बताया कि बाकी गोदामों को भी सील करने की तैयारी है।


वाहन चोर दबोचे
विजयनगर पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को तीन बाइक और एक मिनी ट्रक बरामद किया है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी प्रमोद निवासी शांतिनगर और शहजाद निवासी सिलारपुर जनपद गौतमबुद्घनगर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed