{"_id":"1d39c147198fa88cf3fb2b208cc0f1b6","slug":"the-looting-of-two-women-in-lucknow-mail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेल में दो महिलाओं से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ मेल में दो महिलाओं से लूटपाट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 14 Aug 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की रात बरेली में लखनऊ मेल में बदमाशों ने दो महिलाओं से पर्स लूट लिए। पीड़ितों नेे गाजियाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीबीगंज स्टेशन के नजदीक बदमाशाें ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया।
विज्ञापन
एस-9 कोच में दो महिलाओं के पर्स छीनकर भाग निकले। कंट्रोल रूम को सूचना देने के बावजूद ट्रेन को मुरादाबाद में ट्रेन को अटैंड नहीं किया गया। गाजियाबाद पहुंचने पर पीड़ित महिला के पति ने जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
सीतापुर के रहने वाले विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि बदमाशों ने उनकी पत्नी का पर्स लूटा। पर्स में 12000 रुपये, सोने की चेन, कुंडल और अंगूठी थी। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मुकदमा बरेली स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विनय कुमार मिश्रा पुत्र कुंज विहारी मिश्रा ग्राम सरैया थाना कमलापुर जिला सीतापुर ने 12 हजार रुपये, सोने की चेन, मोबाइल, एटीएम और पेन कार्ड, वोटर आई कार्ड तथा धर्मेंद्र पुत्र चंद्रिका सिंह निवासी सेक्टर 12 रामजीपुरम तालकटोरा ने पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, सोने की चेन और बहन का मंगल सूत्र चोरी होना बताया है।