{"_id":"588b81084f1c1b476fcf5aaf","slug":"the-installment-of-interest-to-raping-the-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज की किस्त जमा करने गई युवती से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्याज की किस्त जमा करने गई युवती से रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
rape
न्यू उस्मानपुर थाना इलाके में 26 वर्षीय युवती ने एक अधेड़ फाइनेंसर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना के समय पीड़िता फाइनेंसर के कार्यालय में ब्याज का किस्त देने गयी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़िता सपरिवार ब्रह्मपुरी इलाके में रहती है।
दो साल पहले उसने ब्रह्मपुरी इलाके में रहने वाले फाइनेंसर सुरेश बंसल(54) ने तीस हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। पीड़िता के मुताबिक सोमवार को वह किस्त देने के लिए उसके कार्यालय गयी थी। जहां आरोपी ने चाय पिलाने के बहाने उसे रोका और फिर दरवाजा बंदकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
साथ ही उसने किसी को बताने या फिर शिकायत करने पर परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह से भागकर वह थाने पहुंची और घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन