{"_id":"5749f1274f1c1b544b6910b6","slug":"the-five-arrested-including-minors-two-are-du-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और झपटमारी करने वाले नाबालिग सहित पांच धरे, दो डीयू के स्टूडेंट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट और झपटमारी करने वाले नाबालिग सहित पांच धरे, दो डीयू के स्टूडेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 May 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झपटमारी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह के पांच आरोपियों को साकेत थाना पुलिस ने पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। गिरफ्तार दो आरोपी दिल्ली विश्वविद्यालय के पत्राचार विभाग से स्नातक कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से लूट, झपटमारी और वाहन चोरी की 22 वारदात का खुलासा करने का दावा किया है। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम फिश मार्केट, सेक्टर चार पुष्प विहार में पिकेट लगाकर 25 मई को चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल पर घूम रहे चार युवकों को रोका गया। इनकी पहचान मदनगीर निवासी प्रदीप (20), मनीष कुमार (20), पंकज (20) और मूलरूप से रेवाड़ी, हरियाणा निवासी अजय (22) के रूप में हुई।
विज्ञापन
ये लोग मोटरसाइकिल के कागजात नहीं दिखा पाए। संदेह होने पर पुलिस ने जांच की, तो इनके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल और तीन सोने की चेन बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इनसे पूछताछ के बाद एक नाबालिग आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार प्रदीप और अजय ड्रग्स लेने की आदि हैं। ड्रग्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए लूट और झपटमारी करते हैं। वहीं, मनीष कुमार और पंकज डीयू के पत्राचार विभाग से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं।