{"_id":"47f0cad96619b7219de3f6b2cb9bd24b","slug":"the-father-then-left-the-house-and-ran-12th-scolded-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने डांटा तो घर छोड़कर भागा 12वीं का छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने डांटा तो घर छोड़कर भागा 12वीं का छात्र
अमर उजाला, वैशाली
Updated Sun, 14 Dec 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने पढ़ाई नहीं करने पर फटकार लगाई तो 12वीं का छात्र घर छोड़कर भाग गया। परिजन शनिवार शाम से छात्र की तलाश कर रहे हैं। रविवार दोपहर को परिजनों ने थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत लेकर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंदिरापुरम के न्याय खंड-1 के फ्लैट नंबर 348ए निवासी मनमोद डोबरियाल निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। उनका बेटा अजय(18) वैशाली सेक्टर-1 स्थित मॉडर्न स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
मनमोद ने बताया कि अजय शनिवार दोपहर 3 बजे स्कूल के एनुअल फंक्शन में हिस्सा लेने निकला था। देर शाम जब उसके मोबाइल पर कॉल की, तो उसने फोन नहीं उठाया।
इसके बाद स्कूल जाकर पूछताछ की गई, तो पता चला कि वह कार्यक्रम समाप्त होने से पहले ही स्कूल से निकल गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है।
रविवार को परिजनों ने थाना इंदिरापुरम पहुंचकर पुलिस से शिकायत दी। एसओ इंदिरापुरम हरि दयाल यादव ने बताया कि सर्विलांस टीम बच्चे की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
पिता को किया मैसेज, आईएम सॉरी
पिता मनमोद ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे अजय के मोबाइल से उनके मोबाइल पर एक एसएमएस आया था। जिसमें लिखा था ‘आई एम सॉरी’। जब वापस कॉल की तो उसने फोन नहीं उठाया।
मनमोद ने बताया कि तीन दिन पहले अजय को अतिरिक्त पढ़ाई करने की सलाह देकर उन्होंने डांट लगाई थी। अजय को शनिवार को डॉक्टर के पास जाना था। जिसके लिए वह 1500 रुपये लेकर गया था।