{"_id":"58a88da84f1c1bd257d86651","slug":"the-drunken-brother-in-law-lit-up-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी देवर ने भाभी को जलाया, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी देवर ने भाभी को जलाया, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 19 Feb 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर
- फोटो : अमर उजाला
तिलपत कॉलोनी में एक शराबी देवर ने अपनी भाभी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित सुमन चौहान ने पुलिस को बताया कि देवर संजय शराब पीने का आदी है। वह रोजाना शराब पीकर घर आता था और लड़ाई झगड़ा करता था। 15 फरवरी की शाम को भी शराब पीकर आया और झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन
जब उसने विरोध किया तो घर में रखी मिट्टी के तेल की बोतल उसके ऊपर डाल दी और आग लगा दी। आग लगने पर उसने किसी तरह खुद को लपटों से बचाया। उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन