दिल्ली में आयकर विभाग के छापे में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी बुजूर्ग खुद को सांसद बताता है। आरोप है कि वो दिल्ली में कई बड़े लोगों को लड़कियों की सप्लाई करता रहा है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दो जुलाई को आयकर विभाग ने पीएन सैनाल नाम के 63 वर्षीय इस बुजूर्ग के घर छापा मारा।
छापे के दौरान बुजूर्ग के घर में रसियन लड़की मिली। जांच करने पर पता चला कि आयात-निर्यात का काम करने वाला यह व्यक्ति विदेशी लड़कियों की सप्लाई का रैकेट चलाता है।
अपना प्रभाव जमाने के लिए ये व्यक्ति खुद को सांसद बताता। जांच में कई सांसदों के फर्जी साइन वाले कागज भी बरामद किए गए। खुद को सांसद बता ये सरकारी अधिकारियों को भी फोन किया करता था।
फर्जी कागजातों के आधार पर करता था जमीन का लेन-देन
उत्तर प्रदेश के एक जाने माने सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता के नाम पर ये कई बार पैसों के लेने और प्राधिकरणों में जमीन की खरीद-फरोख्त का काम भी कर चुका है।
खुद को सांसद बता कर उसने इस तरह के कई काम करवाए हैं। उसके घर से कुछ सांसदों के फर्जी लेटर हेड भी मिले हैं। शुरुआती जांच में इस तरह के विवादस्पद सामान मिलने के बाद आयकर विभाग ने मामले को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।
आयकर विभाग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 370 और 419 के तहत मामला दर्ज कर बुजूर्ग को गिरफतार कर जांच शुरु कर दी है।