फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The complaint in the case of Naraura by Salim's wife, accused on two young men

नरौरा मामले में सलीम की पत्नी ने दी तहरीर, दो युवकों पर लगाया मौलवी की हत्या का आरोप

Fri, 02 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 02 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
The complaint in the case of Naraura by Salim's wife, accused on two young men
car accident - फोटो : अमर उजाला

नरौरा में गांव नवादा के चार लोगों की संदिग्ध मौत व दो लोगों की गुमशुदगी के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। मौलवी सलीम की पत्नी ने जारचा पुलिस को तहरीर देकर नवादा निवासी दो व एक अज्ञात व्यक्ति पर साजिश के तहत बदायूं ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जारचा थाना क्षेत्र के गांव छोलस निवासी नगीना ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 25 अगस्त को पति सलीम घर पर थे। सुबह करीब छह बजे एक अज्ञात व नवादा गांव के दो लोग उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बदायूं स्थित बड़ी सरकार में जियारत के लिए जाने की बात कही। इससे पहले भी उनके साथ सलीम जियारत के लिए जा चुके थे। सलीम स्कूटी लेकर उनके साथ चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लौटे परिवार से पुलिस कर रही पूछताछ

The complaint in the case of Naraura by Salim's wife, accused on two young men
car accident - फोटो : अमर उजाला

अगले दिन खबर मिली कि गाड़ी नरौरा नहर में गिर गई है और इसमें कई लोग मर गए हैं। सलीम को घर से बुलाकर ले जाने वालों ने उनकी हत्या करके नहर में शव फेंका है। 

नगीना ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। परिजनों से फिर पूछताछ कर सकती है पुलिसचार लोगों की संदिग्ध मौत, एक युवती व ड्राइवर की गुमशुदगी के सात दिन बाद भी पुलिस अब तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि यह हत्या का केस है या हादसा है? 

कई अनसुलझे सवालों का जवाब हासिल करने के लिए पुलिस घटना के बाद वापस लौटे नवादा के परिवार के लोगों से पूछताछ कर चुकी है। अब सलीमुद्दीन की पत्नी की शिकायत के बाद एक बार फिर पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है। 

सलीम की पत्नी ने शिकायत दी है। मामले में पहले ही हत्या का मामला दर्ज किया जा चुका है, इसलिए उनकी शिकायत व बयानों को भी केस में शामिल कर जांच की जाएगी। - अभिषेक यादव, एसपी देहात 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed