फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The client was being flown by millions of women jewelry

ग्राहक बनकर आई महिला ने उड़ाए लाखों के जेवर

Sun, 20 Jul 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Sun, 20 Jul 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
The client was being flown by millions of women jewelry

सेक्टर-15 स्थित एक ज्वैलरी शॉप में ज्वैलरी खरीदने आई एक महिला ने दुकानदार से नजरें बचाकर लाखों की ज्वैलरी उड़ा ली। दुकानदार को चोरी की जानकारी तब हुई जब शाम को उसने सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत लेकर महिला की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है।

वसुंधरा सेक्टर-15 में अमित वर्मा की ज्वैलरी शॉप हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को अमित के पिता दुकान पर थे। इस वक्त एक महिला ज्वैलरी खरीदने के लिए दुकान पर आई।
विज्ञापन


अमित के अनुसार महिला को कई नेकलेस और अंगूठी आदि दिखाई गई। करीब आधे घंटे बाद भी कोई सामान पसंद नहीं आने की बात कहकर महिला चली गई। शाम को जब अमित शॉप पर आए तो उन्हें कुछ ज्वैलरी कम लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो महिला उनके पिता की नजर बचाकर ज्वैलरी अपने कपड़ों में छिपाती दिखी। ज्वैलर के अनुसार महिला करीब 10 तोले से भी अधिक के जेवरात चोरी कर ले गई है।

एसएचओ राशिद अली ने बताया कि दुकान की सीसीटीवी फुटेज ली गई है। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed