{"_id":"57d59b4b4f1c1ba90a3193e6","slug":"the-body-was-found-in-the-pit-disappear-innocently-family-members-expressed-fears-of-assassination","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में मिला गायब मासूम का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गड्ढे में मिला गायब मासूम का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बच्चे की मौत
- फोटो : demo pics
वेलकम इलाके में शनिवार शाम से गायब मासूम का शव रविवार को संजय झील के पास एक गड्ढे से मिला। परिवारवालों ने मासूम की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद अब्बास (7) परिवार के साथ सी-224, जनता कालोनी में रहता था। परिवार में पिता मोहम्मद जाकिर, मां व अन्य सदस्य हैं। जाकिर छोटा-मोटा काम करता है।
विज्ञापन
शनिवार शाम के समय अचानक घर के पास खेलते हुए अब्बास गायब हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। परिवार ने वेलकम थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
रविवार सुबह वेलकम झील में एक बच्चे का शव गड्ढे में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त अब्बास के रूप में हुई है।
शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि खेलते समय अब्बास गड्ढे में गिर गया। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।