{"_id":"d87d29e87202f04341a5702077af4a75","slug":"the-body-of-the-murdered-girl-idol-immerse-like-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर युवती का शव ‘मूर्ति’ की तरह किया विसर्जित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर युवती का शव ‘मूर्ति’ की तरह किया विसर्जित
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 30 Oct 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद ‘मूर्ति’ की तरह एक युवती का शव गंगनहर में विसर्जित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को एक राहगीर की सूचना पर मुरादनगर पुलिस ने शव को गोताखोरों से बाहर निकलवाया।
युवती के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। अंदेशा है कि घटना को छिपाने के लिए मूर्ति विसर्जन के दौरान हत्यारों ने शव को गंगनहर में फेंका है।
देर रात तक पुलिस की दो टीमें युवती की शिनाख्त के लिए जुटी रहीं, शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती के साथ दरिंदगी से भी इंकार नहीं किया जा रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
एसओ मुरादनगर उम्मेद यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात एक राहगीर ने गंगनहर रेलवे पुल के पास गंगनहर में शव पड़ा होने की सूचना दी थी। मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई। शव 8-10 दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए। सभी थाना क्षेत्रों से 15 दिनों से गायब युवतियों के रिकार्ड खंगलवाए जा रहे हैं।
जिपनेट पर भी फोटो अपलोड किया जाएगा। आशंका है कि युवती की हत्या इन 15 दिनों के भीतर ही कर मूर्ति विसर्जन के दौरान शव को ठिकाने लगाया गया।