फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The baby was missing from home for three days, rotten body was found

तीन दिन से घर से गायब थी बच्ची, सड़ी-गली हालत में मिली लाश

Thu, 14 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 14 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The baby was missing from home for three days, rotten body was found
- फोटो : demo pic

गुड़गांव-पटौदी रोड पर बुधवार को चार साल की बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिला। सेक्टर दस थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बच्ची तीन दिन से घर से गायब थी और परिजनों ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दी थी। जानकारी के अनुसार, अजमेर राजस्थान निवासी चार वर्षीय रिंकू पुत्री मिस्त्री परिजनों के साथ कादीपुर गांव में झुग्गियों में रहती थी। तीन दिन पहले रिंकू शाम को अचानक गायब हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार को परिजनों ने इसकी शिकायत सेक्टर दस थाना पुलिस में दी। इस पर पुलिस ने अपहरण, हत्या, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।

हत्या गला और मुंह दबाकर की गई

The baby was missing from home for three days, rotten body was found

जांच अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह कादीपुर के पास झाड़ियों बच्ची का शव लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। शव सड़ा गला हुआ था। बच्ची की हत्या गला और मुंह दबाकर की गई है।

पुलिस को शक है कि बच्ची के अगवा होने के बाद ही आरोपी ने हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया होगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची के कुछ हिस्सों को कुत्तों ने खा लिया था। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई होगी।

हालांकि शव सड़ा गला होने से पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए भेज दिया है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला संजय नामक शख्स की निगाह पहले से ही उसकी बेटी पर थी। संजय कई बार उनसे लड़की को बेचने की बात कह चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed